'...हां, मैं निर्माता, निर्देशक सबकुछ, समय पर दूंगा जवाब' प्रज्वल रेवन्ना पेन ड्राइव को लेकर एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी पर बड़ा आरोप लगाया है। मामले में पेन ड्राइव को लेकर उन्होंने कुमारस्वामी का हाथ बताया है। वहीं डीके के बयान पर अब एचडी कुमारस्वामी ने तंज कसा है। जेडीएस नेता डिप्टी सीएम के आरोपों को खारिज करते हुए कहा किसी को जो कहना है, कहने दीजिए समय आने पर बताएंगे।
लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामला गरम है। कांग्रेस के आरोपों के बीच जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना मुद्दों पर बेंगलुरु में नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों की बैठक की।

बैठक के बाद प्रज्वल रेवन्ना की पेन ड्राइव जारी करने को लेकर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के आरोपों का जवाब देते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "...हां, मैं निर्माता हूं, मैं निर्देशक हूं, मैं अभिनेता हूं और सब कुछ...इस तरह की कहानियां फिल्मों में आती हैं, कुछ और कहें। डीके शिवकुमार का आरोप है कि उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, मैं सही समय पर जवाब दूंगा।"
एचडी कुमारस्वामी ने एसआईटी जांच को लेकर आज दोपहर 3 बजे राज्यपाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने आगे कहा, "हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि हमें एसआईटी जांच से कोई उम्मीद नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications