चंद्रबाबू नायडू हो सकते हैं देश के अगले प्रधानमंत्री- एचडी देवगौड़ा
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। वह गठबंधन में कांग्रेस के सहयोगी है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस के साथ गठबंधन की सरकार चला रही है। लेकिन अब कांग्रेस के अपने ही सहयोगी जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने देश के अगले प्रधानमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। देवगौड़ा ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि आखिर क्यों चंद्रबाबू नायडू देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

नायडू हो सकते हैं देश के अगले प्रधानमंत्री
जेडीएस मुखिया देवगौड़ा ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी 150 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और लोकसभा चुनाव में 20 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। देवगौड़ा ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू क्षेत्रीय दलों के गठबंधन की अगुवाई करेंगे। हालांकि उन्होंने टीआरएस मुखिया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के बारे में कुछ नहीं कहा। बता दें कि केसीआर ने देवगौड़ा से समर्थन मांगा था।
इसे भी पढ़ें- 'भारत रत्न' प्रणव दा का तीखा वार, कहा-कल्पनाओं और 'अवास्तविक बहादुरी' से देश नहीं चलता

भाजपा को सत्ता से बाहर करने का समय
आंध्र प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए दैवगौड़ा ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है, लोगों को टीडीपी उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा दल को इस चुनाव में धूल चाटनी पड़ेगी क्योंकि उसने चुनाव में किए अपने वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने प्रदेश को स्पेशल राज्य का दर्जा देने से इनकार नहीं किया। देवगौड़ा और नायडू ने आंध्र प्रदेश में साझा रैली को संबोधित किया था। देवगौड़ा ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी को वोट देने से कोई फायदा नहीं क्योंकि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।

नायडू की जमकर तारीफ की
रैली के दौरान अपने भाषण की शुरुआत में देवगौड़ा ने कहा कि टीडीपी जिंदाबाद, चंद्रबाबू जिंदाबाद। उन्होंने इस दौरान नायडू की जमकर तारीफ की और अमरावती के विकास के लिए किए गए उनके प्रयास की भी तारीफ की। नायडू ने भी देवगौड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल समय में भी देवगौड़ा सेक्युलर राजनीति का समर्थन किया और देश के अखंड़ता को बचाने में विशेष योगदान दिया। दिलचस्प बात यह है कि भाषण के दौरान देवगौड़ा ने एक बार चंद्रबाबू नायडू को आदरणी प्रधानमंत्री कहकर भी संबोधित किया, हालांकि बाद में उन्होंने खुद को सही करते हुए कहा कि होने वाले प्रधानमंत्री। उन्होंने साफ किया कि मैं पीएम पद की रेस में नहीं हूं।

संस्थाओं को बर्बाद कर दिया
देवगौड़ा ने कहा कि सभी सरकारी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया गया। मोदी को कौन चुनौती देगा यह एक मुद्दा है। यह मीडिया में चल रहा है, नायडू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। मोदी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद किया है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए देवगौड़ा ने कहा कि देश में अघोषित आपात काल था। उन्होंने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी का विरोधी दलों के खिलाफ गलत इस्तेमाल कर रही है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications