इनफोसिस के बाद अब एचसीएल की छलांग, 8.5 फीसदी बढ़त

एचसीएल ने गुरुवार को अपने तीसरी तिमाही के आंकड़ें जारी किए। कंपनी ने एक साल की समान अवधि के आधार पर 59.2 फीसदी का दर हासिल किया है। कंपनी जून-जुलाई के फाइनैंशल इयर को फॉलो करती है।
कंपनी का तिमाही दर तिमाही आधार पर रुपये का रेवेन्यू 2 फीसदी (साल दर साल आधार पर 29.2 फीसदी) बढ़कर 8,349 करोड़ रुपये हो गया। जबकि डॉलर रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 1,361 मिलियन डॉलर हो गया।
एचसीएल का डॉलर रेवेन्यू टीसीएस और इंफोसिस से बेहतर रहा है। इंफोसिस ने 0.38 प्रतिशत और टीसीएस ने 1.9 प्रतिशत डॉलर रेवेन्यू बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
वित्त वर्ष 2014 की जनवरी-मार्च तिमाही में एचसीएल टेक का एबिट मार्जिन 24.7 फीसदी हो गया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचसीएल टेक का एबिट मार्जिन 23.7 फीसदी रहा था।












Click it and Unblock the Notifications