Haryana Board Results: घोषित हुआ 12वीं का रिजल्ट, हिसार के नवीन और हिना ने किया टॉप

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। HBSE ने शुक्रवार रात 12वीं का रिजल्ट जारी किया। छात्र/छात्राएं ये रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर देख सकते हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। HBSE ने शुक्रवार रात 12वीं का रिजल्ट जारी किया। छात्र/छात्राएं ये रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षाओं में 2,22,388 छात्र/छात्राएं बैठे थे, जिनमें से 1,41,973 पास हुए हैं। इस बार लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा है।

Results

हरियाणा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में कुल 2,22,388 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से केवल 1,41,973 बच्चे पास हुए हैं, वहीं 49,163 छात्र/छात्राओं की बैक आई है। लगभग सभी प्रदेशों की तरह हरियाणा में भी लड़कियां बाजी मार गई हैं। प्रदेश में 72.38 लड़कियां पास हुई हैं, वहीं केवल 57.10 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो ग्रामीण बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहा।

ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम 64.75 प्रतिशत रहा, वहीं 62.04 प्रतिशत शहरी बच्चे पास हुए। हिसार के नवीन और हीना ने 491 अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। दोनों ही छात्र साइंस स्ट्रीम के हैं। वहीं कॉमर्स में कैथल की मोनिका कुमारी ने टॉप किया है। उनके 484 अंक हैं। जिंद जिले की गुरमीत 489 अंकों के साथ आर्ट्स की टॉपर रहीं।

छात्र/छात्राएं इस तरह अपना रिजल्ट देंखें-

* बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

* बोर्ड रिजल्ट के दिए लिंक पर क्लिक करें।

* रोल नंबर और बाकी जानकारी डालकर सबमिट करें।

* रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

अगर वेबसाइट खुलने में कोई दिक्कत आ रही है तो छात्र/छात्राएं परेशान न हों। वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा बढ़ने के कारण वो डाउन हो सकती है।

पिछले साल भी 12वीं कक्षा का रिजल्ट 18 मई को ही जारी किया गया था। पिछले लड़कों को पछाड़ते हुए प्रदेश की लड़कियां बाजी मार गई थीं। जहां बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 73.44 था, तो वहीं लड़कों का केवल 57.58 प्रतिशत।

ये भी पढ़ें: CBSE Board Results: रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िये पूरी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+