Loksabha Elections 2019: जानिए क्यों कभी PM नहीं बनना चाहते हैं सपा मुखिया अखिलेश यादव?
लखनऊ। विपक्षी पार्टियां अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की तैयारी कर रही हैं लेकिन कुछ दलों के हालिया बयान बता रहे हैं कि ये उतना आसान नहीं है जितना कि लग रहा है, इसके पीछे बड़ा कारण है दलों के नेताओं का पीएम बनने की इच्छा, जिसको लेकर अब बड़ा बयान यूपी के पूर्व मुखिया अखिलेश यादव ने दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है और इसके बजाय वह अपने राज्य उत्तर प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहेंगे।

मेरी पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं: अखिलेश यादव
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने ये बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकार - लेखक प्रिया सहगल की एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कही। जिसमें भाजपा नेता राम माधव, नेकां के उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के सचिन पायलट और रालोद के जयंत चौधरी शामिल हुए थे।

ऐसे में कोई गठबंधन कैसे काम करेगा?
कार्यक्रम के दरान जब पत्रकार और कार्यक्रम के संचालक वीर सांघवी (पत्रकार) ने उनसे पूछा कि जब सभी विपक्षी नेताओं की प्रधानमंत्री बनने की महात्वाकांक्षा है, ऐसे में कोई गठबंधन कैसे काम करेगा, इस पर अखिलेश ने तुरंत जवाब दिया कि मेरी ऐसी इच्छा नहीं, सांघवी ने पूछा कि क्या सच में, तो उन्होंने कहा कि हां सच में, मैंने कभी नहीं सोचा है कि मैं देश का पीएम बनूं, जबकि मेरी इच्छा अपने प्रदेश को बढ़िया बनाने की है।

अखिलेश यादव ने कहा-हमने यूपी के विकास के लिए काम किया
अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए कामों को गिनाते हुए कहा कि हमने वर्ष 2012 से 2017 के बीच में गोमती नदी और आगरा एक्सप्रेसवे बनवाए, जहां सुखोई, मिराज और हर्क्यूलस विमानों को उतारा गया जो इस बात का सबूत है कि वहां अच्छे काम किए गए और वो सुरक्षित है, उन्होंने कार्यक्रम में आए भाजपा नेता राव माधव की ओर शरारतपूर्ण मुस्कान के साथ देखते हुए कहा कि अब, आप अपना राफेल (लड़ाकू विमान) भी उतार सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications