बगदाद पर कब्जा करने के लिये बुर्का पहन कर निकले आतंकी

जुलफिकर ने यह भी बताया है कि इकरा की राजधानी बगदाद पर कब्जा करने के लिए अब आतंकवादियों ने बुर्का वस्त्र धारण कर लिया है ताकि कोई भी उन्हें आतंकी न घोषित कर सके। बुर्का पहनने के कारण वो आसानी से भीड़ में शामिल होकर आम जनों को अपनी बंदूक का निशाना बना रहे हैं।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह इराक में अगवा किए गए 40 भारतीय कामगारों की रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से सभी विकल्पों पर विचार कर रही हूं। सरकार सभी तरह के प्रयास कर रही है। हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से इस पर नजर रखे हुए हूं। मैंने अगवा किए गए कुछ भारतीयों के परिजनों से मिलूंगी। मैं परिजनों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मेरे और सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।"
इराक के हिंसा प्रभावित मोसुल इलाके में तुर्की की निर्माण कंपनी में कार्यरत 40 भारतीय कामगारों को अगवा कर लिया गया था। मोसुल शहर पर सुन्नी आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया है। इन 40 कामगारों में अधिकांश पंजाब राज्य से ताल्लुक रखते हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हमारे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मौजूदा हालात पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं।"अगवा किए गए भारतीय गुरदीप सिंह की मां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अगवा किए जाने पर घबराहट महसूस कर रही हैं, उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता वह कहां है। उसने कई दिनों से फोन नहीं किया है। मैं उसके सुरक्षित होने की उम्मीद करती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications