कंगना को Y+ सिक्योरिटी, लेकिन हाथरस का पीड़ित परिवार 'भगवान भरोसे'- शिवसेना का BJP पर हमला

हाथरस केस को लेकर भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना ने भी योगा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली। हाथरस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार जहां यूपी में विपक्ष के निशाने पर है, तो वहीं भाजपा की पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना भी उन्हें घेरने में लगी है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में हाथरस में पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। 'सामना' में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा, 'कंगना रनौत जैसी एक अभिनेत्री को सरकार वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान करती है, लेकिन हाथरस में पीड़िता के परिवार को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है।

hathras

Recommended Video

    Hathras Case को CJI Bobde ने बताया Shocking, जानिए Yogi Govt से क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    शिवसेना ने संपादकीय में लिखा, 'हाथरस मामले में किसी ने भी सीबीआई जांच की मांग नहीं की, लेकिन केस सीबीआई को दे दिया गया। पीड़ित परिवार ने मांग की थी कि केस की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो, लेकिन सरकार ने जल्दबाजी में जिस तरह से सीबीआई जांच की सिफारिश की है, उससे लगता है कि सरकार कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है।'

    'अभी तक जितने भी नेता हाथरस गए, सभी पर लाठीचार्ज हुआ'
    वहीं, हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले राजनेताओं को लेकर शिवसेना ने लिखा, 'अभी तक जितने भी राजनेता हाथरस जाकर पीड़ित परिवार से मिले हैं, उन सभी के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है। अगर किसी दलित परिवार के ऊपर इस तरह अन्यायपूर्ण तरीके से व्यवहार किया जाएगा, तो लोगों को तो सड़कों पर आना ही पड़ेगा।'

    आपको बता दें कि इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने हाथरस जाते समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ हुई पुलिस की धक्का-मुक्की को लेकर भी सवाल उठाए थे। संजय राउत ने कहा था कि एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता के साथ पुलिस का इस तरह का व्यवहार गलत है। वहीं, भाजपा को घेरते हुए संजय राउत ने कहा कि क्या सरकार अपने सभी विरोधियों के साथ इसी तरह का व्यवहार करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+