हाथरस केस पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- सब्र रखिए, योगी जी सीएम हैं, वहां कभी भी गाड़ी पलट जाती है
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना के बाद से यूपी की योगी सरकार कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। पहले गैंगरेप, फिर मौत और अब पीड़िता का जबरन अंतिम संस्कार होने के बाद सभी राजनीतिक दल योगी सरकार पर हमलावर हैं। अब बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। विजयवर्गीय ने कहा है कि 'आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा गया है, आरोपी जेल भेजे जाएंगे। मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में कभी भी गाड़ी पलट जाती है।'
Recommended Video

बता दें कि हाथरस जिले में गत 14 सितंबर को कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और गला दबाए जाने की घटना की शिकार हुई 19 वर्षीय दलित युवती ने मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लवकुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।
विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया था। वहीं, हाथरस दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने एक ट्वीट के जरिए दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।'












Click it and Unblock the Notifications