हसीन जहां ने पति पर किया एक और खुलासा, 'विराट कोहली की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था शमी'

हसीन जहां ने न केवल शमी पर बेवफाई के आरोप लगाए, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। हसीन जहां ने शमी पर अब एक और खुलासा किया है। हसीन जहां का कहना है कि शमी भी विराट कोहली की ही तरह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे।

Recommended Video

    Mohammad Shami wanted to marry Bollywood actress, alleges wife Hasin Jahan | वनइंडिया हिंदी
    Mohammed Shami

    नई दिल्ली। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद से भारतीय क्रिकट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मुश्किलों में फंस गए हैं। हसीन जहां ने न केवल शमी पर बेवफाई के आरोप लगाए, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। हसीन जहां ने शमी पर अब एक और खुलासा किया है। हसीन जहां का कहना है कि शमी भी विराट कोहली की ही तरह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे।

    'बॉलीवुड एक्ट्रेस से करना चाहता था शादी'

    'बॉलीवुड एक्ट्रेस से करना चाहता था शादी'

    दूसरी लड़कियों संग शमी की तस्वीरें और चैट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हसीन जहां ने कहा कि शमी एक सेलेब्रिटी से शादी करना चाहते थे। हसीन जहां के मुताबिक, 'विराट कोहली की ही तरह, शमी भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था। उसे लगता था कि उसने मुझसे जल्दी में शादी कर के बहुत बड़ी गलती की है।' जहां ने कहा कि पिछले दो सालों में शमी ने उसे प्रताड़ित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

    'शारीरिक और मानसिक रूप से किया प्रताड़ित'

    'शारीरिक और मानसिक रूप से किया प्रताड़ित'

    'शमी ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, वहीं उसके लिए मैंने अपना मॉडलिंग करियर और नौकरी तक छोड़ दी। वो मुझसे बार-बार तलाक मांगता था।' जहां ने आगे कहा कि, 'शमी पिछले साल श्रीलंका टूर पर अपने साथ अपनी पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड को ले जाना चाहता था। किसी भी सोशल इवेंट पर जहां को ले जाने से शमी बचने की कोशिश करता था।'

    फेसबुक पर शमी के चैट जहां ने किए थे वायरल

    फेसबुक पर शमी के चैट जहां ने किए थे वायरल

    मोहम्मद शमी की पत्नी और पूर्व मॉडल हसीन जहां ने मंगलवार को अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई तस्वीरें और चैट भी शेयर किए थे। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास उनके पति के खिलाफ कई ऐसे सबूत हैं जिससे ये बात साबित होती है कि उनके पति के कई एक्सट्रा मैरीटल अफेयर हैं। शमी की पत्नी ने शमी के कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते होने और जहां के साथ घरेलु हिंसा के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

    शमी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

    शमी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

    वहीं खुद पर लगे आरोपों को शमी ने बेबुनियाद बताया है। शमी ने कहा कि ये एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि, 'मेरी शादी को 4 साल हो गए, इस बीच क्यों याद नहीं आया? इसलिए ये सब एक साजिश है। मैं अपने परिवार व पत्नी के साथ ही रहना चाहता हूं। पता नहीं, उन्होंने ऐसा क्यों किया जबकि हम लोगों ने होली भी इस बार साथ ही मनाई थी। शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद के चलते बीसीसीआई ने अपने सलाना कॉन्ट्रैक्ट से शमी को बाहर कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+