'शमी के परिवार वाले मुझे जान से मारना चाहते थे, BMW कार में मिली थी गर्भ निरोधक गोलियां'

भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं। दोनों के विवाद में अब एक और खुलासा हुआ है जो काफी चौंकाने वाला है।

Mohammed Shami

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए हैं। जहां ने शमी पर अवैध संबंध, शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया। कोलकाता के लाल बाजार थाने में जहां ने शमी के खिलाफ गुरुवार को केस भी दर्ज करवाया है। दोनों के विवाद में अब एक और खुलासा हुआ है जो काफी चौंकाने वाला है। जहां ने शमी के परिवार पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    Mohammad Shami wanted to marry Bollywood actress, alleges wife Hasin Jahan | वनइंडिया हिंदी
    '2-3 साल से टॉर्चर कर रहा है परिवार'

    '2-3 साल से टॉर्चर कर रहा है परिवार'

    कोलकाता नाइटराइडर्स की चीयरलीडर रहीं पूर्व मॉडल हसीन जहां ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां ने अब अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जहां को जान से मारने की कोशिश की थी। एक न्यूज चैनल से बातचीत में जहां ने कहा की शमी का परिवार पिछले 2-3 सालों से उन्हें टॉर्चर कर रहा है।

    शमी की गाड़ी में मिलीं थीं गर्भ-निरोधक गोलियां!

    शमी की गाड़ी में मिलीं थीं गर्भ-निरोधक गोलियां!

    'उसके परिवार में हर कोई मुझे टॉर्चर करता था। उसकी मां और भाई मुझसे बदतमीजी करते थे। रात को 2-3 बजे तक उनका टॉर्चर चलता था।' जहां ने अपने ससुराल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जहां को जान से मारने की भी कोशिश की थी। जहां ने ये भी बताया कि उन्हें शमी की बीएमडब्लू कार में गर्भ-निरोधक गोलियां पड़ी मिलीं थीं।

    'साउथ अफ्रीका से लौटकर भी शमी ने की मारपीट'

    'साउथ अफ्रीका से लौटकर भी शमी ने की मारपीट'

    जहां ने शमी पर मारपीट करने के भी आरोप लगाए। जहां ने कहा कि शमी पिछले 2-3 सालों के उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं। 'शमी ने साउथ अफ्रीका टूर से लौटने के बाद भी मुझे मारा। वो ऐसा पिछले काफी वक्त से कर रहा है लेकिन अब बहुत हो गया। परिवार और बेटी के लिए मैं अब तक चुप थी लेकिन वो मुझे टॉर्चर करता गया। हद तो तब हो गई जह मैंने लड़कियों के साथ उसकी घटिया चैट पढ़ी। मैं अब और नहीं सह सकती।'

    फेसबुक पर शमी के चैट जहां ने किए थे वायरल

    फेसबुक पर शमी के चैट जहां ने किए थे वायरल

    मोहम्मद शमी की पत्नी और पूर्व मॉडल हसीन जहां ने मंगलवार को अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई तस्वीरें और चैट भी शेयर किए थे। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास उनके पति के खिलाफ कई ऐसे सबूत हैं जिससे ये बात साबित होती है कि उनके पति के कई एक्सट्रा मैरीटल अफेयर हैं। शमी की पत्नी ने शमी के कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते होने और जहां के साथ घरेलु हिंसा के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

    शमी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

    शमी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

    वहीं खुद पर लगे आरोपों को शमी ने बेबुनियाद बताया है। शमी ने कहा कि ये एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि, 'मेरी शादी को 4 साल हो गए, इस बीच क्यों याद नहीं आया? इसलिए ये सब एक साजिश है। मैं अपने परिवार व पत्नी के साथ ही रहना चाहता हूं। पता नहीं, उन्होंने ऐसा क्यों किया जबकि हम लोगों ने होली भी इस बार साथ ही मनाई थी। शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद के चलते बीसीसीआई ने अपने सलाना कॉन्ट्रैक्ट से शमी को बाहर कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+