क्या मोहम्मद शमी का पाकिस्तानी लड़की से है संबंध? पत्नी हसीन जहां ने जारी किया ऑडियो टेप
Recommended Video

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को मीडिया के सामने एक ऑडियो टेप जारी किया। हसीन जहां ने दावा किया है कि इस वीडियो टेप में मोहम्मद शमी की आवाज है। इस ऑडियो टेप में मोहम्मद शमी कथित तौर से अपनी बीवी हसीन जहां से बात करते हुए दुबई जाकर पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से मिलने की बात कबूलते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस ऑडियो टेप की सत्यता नहीं साामने आ पाई है।

शमी ने कहा- मैंने उस लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया
इस ऑडियो टेप में जब हसनी जहां पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से उनके संबंधों के बारे में पूछती हैं तो कथित तौर पर शमी कहते हैं कि उनकी अलिश्बा के साथ कोई भी गलत कार्य नहीं किया है। शमी आगे कहते हैं कि वो अलिश्बा से इसलिए मिले थे क्योंकि मोहम्मद भाई ने अलिश्बा के जरिए पैसे भिजवाए थे जिसे वो लेने गया था।

शमी ने दी ये सफाई
हालांकि मोहम्मद शमी इससे पहले इन सभी आरोपों से इंकार कर चुके हैं। शमी ने मीडिया से बात करते हुए कि हसीन जहां कुछ लोगों के बहकावे में आ गई जिससे वो उनके ऊपर ऐसे आरोप लगा रही है। हालांकि शमी से जब पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच कोलकाता पुलिस ने हसीन जहां की शिकायत पर शमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

देश को धोखा दे सकता है शमी
हसीन जहां ने इससे पहले शमी पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'अल्लाह ना करें कि ऐसा कुछ हो लेकिन अगर वो मुझे फ्रॉड कर सकता है तो वो देश को भी फ्रॉड कर सकता है। मेरे पास सबूत है। आप लोग दूबई के उस होटल में जाकर देखिए कि उस तारीख तो शमी ने सिंगल एडल्ट नाम से बुकिंग कराई थी या नहीं। आखिर शमी ने किस चीज के पैसे लिए? मेरे पास रिकॉर्डिंग है जब मैंने शमी से बात की। उसमें शमी ने कहा है कि हां मैंने पैसे लिए, तो मोहम्मद भाई कौन है, क्या करता है, अलिश्बा से पैसे का क्या कनेक्शन है? इसकी जांच होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications