पत्नी का आरोप: पाकिस्तानी लड़की संग दुबई के होटल में ठहरे मोहम्मद शमी, उसके साथ किया सेक्स, मेरे साथ मारपीट
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने आरोपों का झड़ी लगा दी है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा है कि 'मैं हर वो चीज की जो उसने मुझे करने के लिए कहा लेकिन उसने मुझपर अत्याचार किया।' इतना ही नहीं हसीन जहां ने यह भी कही कि मोहम्मद शमी ने कभी भी उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। हसीन ने कहा कि शमी बहुत बड़ा फ्लर्ट है और वो उसे तलाक नहीं देंगी बल्कि अदालत तक खींच कर ले जाएंगी। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि गेम खराब करने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने खुद के खिलाफ चल रहीं सभी खबरों को झूठा बताया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला
पाकिस्तानी लड़की के साथ होटल में ठहरे शमी
हसीन जहां ने कहा कि शमी जब साउथ अफ्रीका से दुबई आया तब वहां लड़की से मिला। वह आलीशा नाम की पाकिस्तानी लड़की है। दुबई में इसके साथ ही होटल में ठहरा। लड़की के साथ रूम शेयर किया। रोमांस किया। सेक्स किया। इसके बाद मेरे साथ यहां आकर मारपीट की।
चैट पर होती थी गंदी बात
भारतीय क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने अपनी फेसबुक वॉल पर इससे संबंधित एक पोस्ट भी किया गया है, जिसमें व्हाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए गए हैं। ये स्क्रीन शॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते हैं। हसीन ने साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद शमी द्वारा अपने साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
सफाई में शमी ने कही ये बातें
अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर मोहम्मद शमी ने ट्विटर पर सफाई दी है। मोहम्मद शमी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘हैलो...मैं मोहम्मद शमी हूं। ये जितनी भी खबरें हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही हैं। सब झूठ हैं। यह कोई हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है। मुझे बदमान करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।'
Read Also- PICS: लॉलीपॉप लागेलू फेम भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी