तो क्या गिरफ्तार हो चुकी है राम रहीम की राजदार हनीप्रीत?
Recommended Video

नई दिल्ली। क्या गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत इंसां को गिरफ्तार कर लिया गया है? इन दिनों यह खबर फैल रही है कि हनीप्रीत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, कोई भी अधिकारी इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहा है कि हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। हनीप्रीत को आखिरी बार 25 अगस्त को रोहतक में देखा गया था। उसने जेल में बंद गुरमीत राम रहीम से मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया था।

की जा रही है तलाश
पुलिस की तरफ से हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा भड़काने का काम किया था। हरियाणा पुलिस के प्रमुख बीएस संधु के अनुसार, अभी भी हनीप्रीत की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह इंटेलिजेंट ब्यूरो की रिपोर्ट की भी पड़ताल कर रहे हैं।

हनीप्रीत की जान को है खतरा
इसी बीच इंटेलिजेंस ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस को एक रिपोर्ट भी भेजी है, जिसमें कहा गया है कि हनीप्रीत की जान को खतरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी जान को खतरा है क्योंकि अगर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह डेरा सच्चा सौदा के कई राज उगल सकती है। इसी के चलते हो सकता है कि उसे पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया जाए।

जेल में है गुरमीत राम रहीम
आपको बता दें कि रेप के दो मामलों में गुरमीत राम रहीम को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। इस तरह उसे कुल 20 साल की सजा हो चुकी है। यह सजा सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई है। यह सजा सीबीआई की तरफ से जांच के बाद सुनाया गया है। यह सजा करीब 15 साल पुराने केस में सुनाई गई है। 2002 में एक साध्वी ने चिट्ठी लिखकर गुरमीत राम रहीम के खिलाफ शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications