VIDEO: सपना चौधरी पर सियासी बवाल के बीच 'छोटी सपना' ने मचाया तहलका

'छोटी सपना' भी सपना चौधरी की ही तरह स्टेज परफॉर्मर हैं और हरियाणी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में उनके डांस के चाहने वाले भी बड़ी संख्या में हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को लेकर खबर है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं। पिछले दिनों सपना ने यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की और राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी शुरू हो गई। सपना चौधरी की सियासी सुर्खियों के बीच हरियाणा में एक नई डांसर ने तहलका मचाया हुआ है, जिसका नाम है प्रिया। हरियाणा में प्रिया के डांस की दीवानगी का आलम ये है कि उन्हें 'छोटी सपना' के नाम से पुकारा जाता है।

सपना चौधरी को टक्कर देती 'छोटी सपना'

सपना चौधरी को टक्कर देती 'छोटी सपना'

'छोटी सपना' के नाम से हरियाणा में मशहूर प्रिया जब स्टेज पर उतरती हैं तो अपने डांस से दर्शकों का मन मोह लेती हैं। 'छोटी सपना' भी सपना चौधरी की ही तरह स्टेज परफॉर्मर हैं और हरियाणी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में उनके डांस के चाहने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। 'छोटी सपना' का अंदाज किसी भी मामले में सपना चौधरी से कम नजर नहीं आता है। उनका हर स्टेप सपना चौधरी को टक्कर देता है।

यूट्यब पर 'छोटी सपना' की धूम

यूट्यब पर 'छोटी सपना' की धूम

इन दिनों 'छोटी सपना' का एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरे हरियाणा में हल्ला मचाया हुआ है। इस वीडियो को 'मोर हरियाणवी' नामक यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। इस वीडियो को अभी तक 2511699 लोग देख चुके हैं। 'छोटी सपना' काफी समय से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं लेकिन इससे पहले कभी उन्होंने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं।

देखिए वो वीडियो:-

कांग्रेस का प्रचार करेंगी सपना!

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सपना चौधरी ने कहा था कि वो कांग्रेस के लिए प्रचार भी कर सकती हैं। सपना चौधरी के अलावा हरियाणा में ऐसी कई रागिनी गायक और डांसर हैं, जो भले ही सपना चौधरी जितनी सर्खियां ना बटोर पाई हो, लेकिन डांस के मामले में वो सपना को भी टक्कर देती हैं। हालांकि हरियाणा में लोकगीतों पर डांस को पहचान केवल सपना चौधरी ने ही दी है। सपना चौधरी टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+