Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शनि मंदिर के मैनेजर ने चोरी का आरोप लगाकर नाबालिक लड़की से की छेड़छाड़, लोगों ने जमकर पीटा

यमुनानगरः यमुनानगर में प्रोफेसर कॉलोनी एक्सटेंशन में स्थित शनि मंदिर कमेटी के मैनेजर पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद भीड़ ने अपना गुस्सा मैनेजर पर उतारा। लोगों ने मैनेजर की जमकर धुनाई की और मैनेजर की पिटाई करते हुए उसे पुलिस थाने लेकर गए। आरोपी मैनेजर का नाम मुकेश बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

नाबालिक लड़की ने मैनेजर की शिकायत

नाबालिक लड़की ने मैनेजर की शिकायत

मंदिर में काम करने वाली नाबालिक पीड़ित लड़की का कहना है कि मैनेजर ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाया और तलाशी के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत पुजारी उदयवीर व अपने परिजनों से की।

स्साए लोगों ने मैनेजर के कपड़े फाड़ दिए व मुंह काला कर दिया

लड़की की शिकायत पर पुजारी ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को पूरी बात बताई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामले को दबाने का प्रयास हुआ। सोमवार शाम को दोनों पक्ष बैठे और मामले को सुलह करवाने की कोशिश की गई। इसी बीच लोग भड़क गए और आरोपी मैनेजर मुकेश को पकड़कर धुनाई कर डाली। गुस्साए लोगों ने मैनेजर के कपड़े फाड़ दिए व मुंह काला कर पीटते हुए रामपुरा चौकी ले गए।

 आरोपी मैनेजर को लिया हिरासत में

आरोपी मैनेजर को लिया हिरासत में

पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर लिए हैं और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ओमप्रकाश ने इस मामले में कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित लड़की के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+