हरियाणा के बड़े परिवारों की बहु-बेटियां भी उतरी हैं चुनाव मैदान में

फरीदाबाद (विवेक शुक्ला)। हरियाणा में आगामी 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सियासी परिवारों की अनेक महिला सदस्य भी अपना भाग्य आजमा रही हैं। इनमें हरियाणा की मंत्री सावित्री जिंदल, किरण चौधरी और गीता भुक्कल के अलावा नैना सिंह चौटाला, रेणुका बिश्नोई, प्रेम लता और शक्ति रानी शामिल हैं।

Haryana: Women of political families in election fray

सुषमा स्वराज की बहन

चुनावी समर में भाग्य आजमाने वालों में शिक्षक से राजनेता बनीं वंदना शर्मा शामिल हैं जो कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन हैं। वह सैफीदों सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

नवीन जिंदल की मां

सावित्री जिंदल घर-घर जाकर प्रचार करने के साथ ही मतदाताओं को लुभाने के लिए संक्षिप्त भाषण देती हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल की मां सावित्री अपने हिसार विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य के आधार पर वोट मांग रही है ।

बंसीलाल की बहू

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बंसी लाल की बहू हैं और वह भिवानी की तोशम विधानसभा सीट से फिर से चुनाव मैदान में हैं।

कुलदीप बिश्नोई की पत्नी

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे पुत्र एवं एचजेसी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई हांसी से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले वह आदमपुर से विधायक चुनी गई थीं।

अन्य भी कई हैं-

  • जींद के उंचा कलां से भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
  • हरियाणा जन चेतना पार्टी प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी कालका विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
  • गीता भुक्कल झज्जर विधानसभा सीट से फिर से चुनाव मैदान में हैं। वह भी हुड्डा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य के आधार पर वोट मांग रही हैं।
  • देवी लाल के परिवार से राजनीति में उतरने वाली पहली महिला नैना सिंह, अजय सिंह चौटाला की पत्नी हैं। वह अपने पति के डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव
  • मैदान में हैं क्योंकि उनके पति जेल में बंद हैं।
  • जींद के उंचा कलां से भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
  • हरियाणा जन चेतना पार्टी प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी कालका विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+