हरियाणा: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप

नई दिल्ली। हरियाणा में कॉलेज से पेपर देकर लौट रही एक छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है। छात्रा पेपर देकर कॉलेज से वापस जा रही थी तो युवक ने उसे अपनी कार में बैठन को कहा। मना करने पर आरोपी ने लड़की जबरन कार में डालकर अगवा करने की कोशिश की। वो इसमें कामयाब नहीं हुआ तो छात्रा को गोली मारकर फरार हो गया। सोमवार की ये घटना है, मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी और मृतका में पहले से जान पहचान थी।

Recommended Video

    Nikita Hatya case : Police Remand पर भेजे गए दोनों आरोपी, SIT करेगी मामले की जांच | वनइंडिया हिंदी
    हरियाणा: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, विरोध किया तो गोली मारकर कर दी हत्या

    मृतका निकिता के पिता ने कहा है कि उनकी लड़की बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी। जब यह एग्जाम देने के बाद बाहर निकली तो कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में बैठने को कहा, लड़की ने कार में बैठने से इनकार किया तो आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गए। निकिता के पिता ने ये भी आरोप लगाया कि काफी दिन से आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप

    लड़की के परिजनों ने मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई ने कहा कि ये लव जिहाद का मामला है। उनका कहना है कि आरोपी तौसीफ निकिता पर शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था लेकिन परिवार और निकिता इसके लिए राजी नहीं थे। लड़की के पिता ने कहा है कि तौसीफ 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था और उस पर दोस्ती करने का दबाव डालता था। उन्होंने कहा कि तौसीफ ने 2018 में भी उनकी बेटी के अपहरण की असफल कोशिश की थी और तब उसके परिवार के बाद माफी मांगने के बाद उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत वापस ले ली थी।

    पुलिस ने क्या कहा?

    बल्लभगढ़ के डीसीपी ने बताया है कि इस हत्या केस में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की पहचान मेवात के रहने वाले तौसीफ के तौर पर हुई है। बल्लभगढ़ पुलिस ने कहा है कि मंगलवार सुबह तौसीफ की गिरफ्तार हुई है, जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है, उनको भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी ओर से डीजीपी हरियाणा को चिट्ठी लिखी गई है। बता दें कि बल्लभगढ़ में लड़की की हत्या की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वीडियो में सड़क पर गाड़ी खड़ी कर आरोपी लड़की का रास्ता रोकते और फिर गोली मारता दिख रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+