कुरुक्षेत्र में किसानों ने क्यों किया हाईवे जाम? राकेश टिकैत ने बताई दो मांग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों ने राकेश टिकैत के प्रतिनिधित्‍व में प्रदर्शन शुरू किया है। आइए जानते हैे क्‍यों ?

Kurukshetra farmers Protest: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के साथ मिलकर हाईवे पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। कुरुक्षेत्र में हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के नेता टिकैत ने बताया कि वो किसानों के साथ क्‍यों ये प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र में किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया को बताया कि हम किसानों की दो मांग हैं जिसमें पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए और एमएमपी पर सूरजूमुखी के बीज खदीदना शुरू करें। टिकैत ने कहा हम सरकार के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

Rakesh Tikait

नेता राकेश टिकैत से जब म‍ीडिया ने सवाल किया किया कि आप हाईवे रोड क्‍यों जाम कर रहे हैं तो उन्‍होंने दावा किया कि हम हाईवे को ब्लॉक नहीं कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा राजमार्गों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए, ये सही नही है, हम किसान हाइवे जाम नहीं कर रहे हैं।

सरकार पर किसानों से झूठे वादे करने का लगाया आरोप

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा एक ओर सरकार कहती है कि हमने एमससपी कानून को लागू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर किसानों को उनकी फसल का मूल्‍य भी नहीं मिल पा रहा है।

टिकैत ने कहा इससे साफ है कि सरकार किसानों से झूठे वादे करती है। इसी कारण सरकार की नीतियों के नाराज किसान सड़क जाम करते हुए आंदोलन करने के मजबूर हो गए हैं। टिकैत ने कहा इसकी पूरी जिम्‍मेदारी सरकार की है।

एक सप्‍ताह पहले किसानों ने किया था हाई वे प्रदर्शन

बता दें इससे पहले हरियाणा के किसानों ने इससे पहले 6 जून की दोपहर शाहाबाद के पास सड़कों पर उतर कर सूरजमुखी के बीजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ इस विरोध का आह्वान बीकेयू (चारुणी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चारुनी ने किया था।

पुलिस ने चलाई थी लाठियां और हिरासत में लिया था

तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और उन पर लाठीचार्ज किया था। तब कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग है, इसलिए विरोध कई लोगों के रास्ते को रोक रहा था। उन्‍होंने ये भी कहा था कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ जांच की जाएगी।

महापंचायत के बाद फिर किसानों ने हाईवे पर शुरू किया प्रदर्शन

जिन किसानों को हिरासत में लिया था उन्‍हें रिहा करने की मांग को लेकर एक बार फिर 12 जून को सुबह हुई महापंचायत के बाद पंजाब और हरियाएणा के किसाान और उनके समर्थक अपने ट्रैक्टरों पर बड़ी संख्या में सड़कों पर नजर आए।

जो सुबह महापंचायत आयो‍जित हुई उसमें ओलंपिक खेल में हिस्‍सा रहे पहलवार बजरंज पुलिस भी मौजूद थे। याद रहे पुनिया और उसके साथ देश के अन्‍य शीर्ष पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+