हरियाणा: मानेसर में नंबरदार को सरेआम गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत
मानेसर। हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के मानेसर में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति की तीन अज्ञात लोगों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी। नंबरदार की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना मानेसर के आईएमटी चौक की है, जहां बदमाशों ने नंबरदार पर दर्जनों गोलियां बरसाईं। वहीं गोलियां लगने से घायल नंबरदार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृत नंबरदार का नाम सुमेर सिंह बताया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि, वह बेहद ही धार्मिक किस्म के व्यक्ति थे। उनका किसी के साथ किसी भी तरह का विवाद नहीं था। तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब एक दर्जन गोलियां चलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव के लोगों में रोष व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications