Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा को दुष्यंत चौटाला के समर्थन पर भड़के तेज बहादुर, उठाया ये बड़ा कदम

सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने जेजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े तेज बहादुर यादव दुष्यंत चौटाला के भाजपा को समर्थन करने से भड़क गए हैं...

Recommended Video

    Tej Bahadur ने छोड़ी JJP, बोले- Dushyant Chautala ने Haryana से गद्दारी की। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को जननायक जनता पार्टी का समर्थन मिलने के बाद राज्य में एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर की सरकार बनना तय हो गया है। शुक्रवार देर शाम जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और हरियाणा में भाजपा-जेजेपी गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। इस बीच भाजपा को समर्थन देने से हाल ही में जेजेपी में शामिल हुए और करनाल विधानसभा सीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने चुनाव लड़े बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव भड़क गए हैं। तेज बहादुर यादव ने जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

    भाजपा की ही बी टीम है जेजेपी

    भाजपा की ही बी टीम है जेजेपी

    भाजपा को समर्थन देने से नाराज तेज बहादुर यादव ने जेजेपी से इस्तीफा दे दिया है। तेज बहादुर यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, 'मैं भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए ही जेजेपी में शामिल हुआ था और पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने उसी भाजपा से हाथ मिला लिया। ये बहुत गलत हुआ है। हरियाणा की जनता ने चौधरी देवी लाल की विचारधारा के आधार पर जेजेपी को वोट दिए थे। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देकर हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। दुष्यंत ने यह भी साबित कर दिया कि उनकी पार्टी भाजपा की ही बी टीम है। अब मैं दुष्यंत चौटाला के खिलाफ हरियाणा में आंदोलन करूंगा।'

    तेज बहादुर यादव को मिले 3175 वोट

    तेज बहादुर यादव को मिले 3175 वोट

    आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद तेज बहादुर जेजेपी में शामिल हो गए थे। जेजेपी ने तेज बहादुर को हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने चुनाव मैदान में उतारा था। गुरुवार को घोषित हुए चुनाव नतीजों में करनाल विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 45121 वोटों से जीत हासिल की। सीएम खट्टर को 79722 और कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह को 34601 वोट मिले। तेज बहादुर यादव इस सीट पर जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे और वो तीसरे स्थान पर रहे। तेज बहादुर यादव को 3175 वोट मिले। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान ही तेज बहादुर यादव को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और वो करनाल सीट पर चुनाव प्रचार नहीं कर पाए थे।

    सीएम भाजपा का, डिप्टी सीएम जेजेपी का

    सीएम भाजपा का, डिप्टी सीएम जेजेपी का

    गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर ऐलान किया कि जो पार्टी उनके विकास के एजेंडे को पूरा करेगी, वो उसे अपना समर्थन देंगे। इसके बाद दुष्यंत चौटाला शुक्रवार देर शाम केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अमित शाह से मिलने पहुंचे और इस मुलाकात के बाद तय हो गया कि हरियाणा में अगली सरकार भाजपा-जेजेपी गठबंधन की होगी। बैठक में तय हुआ कि नई सरकार में डिप्टी सीएम का पद जेजेपी के पास रहेगा। इसके अलावा जेजेपी को तीन मंत्री पद (दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री) भी दिए जाएंगे। अमित शाह ने बैठक के बाद कहा कि भाजपा और जेजेपी हरियाणा में एक स्थाई सरकार बनाने के लिए साथ आए हैं। भाजपा का कहना है कि जेजेपी के अलावा निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उसके पास है और वो एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+