भारी बारिश के चलते गुरुग्राम में एक तरफ झुक गई चार मंजिला इमारत, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश से हरियाणा के गुरुग्राम में एक चार मंजिल की इमारत की नींव बैठ गई। जिससे इमारत एक तरफ झुक गई। राहत की बात ये रही कि जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इमारत को खाली करा लिया और इसके पास से भी लोगों को हटा दिया है। इमारत के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस तरह से इमारत एक और झुकी अगर गिर जाती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

four storey building in Gurugram bent on one side, Haryana, Gurugram, rain, weather, हरियाणा, गुरुग्राम, बारिश

Recommended Video

    Delhi Weather: Delhi NCR में Heavy Rain, दिल्ली में कई जगह भरा पानी | वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम पुलिस ने बताया है कि सेक्टर 46 में एक नवनिर्मित इमारत अपने बाईं ओर झुक गई। वहां रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंच कर इस चार मंजिला इमारत को खाली करा दिया गया। फिलहाल इस इमारत से लोगों को दूर रहने को कहा गया है। पुलिस ने बताया है कि अब संबंधित एजेंसियों की मदद से इस इमारत को गिराने की कवायद शुरू की जा रही है।

    बता दें कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में बीतो दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते आम जीवन पर फर्क पड़ा है। भारी बारिश के चलते जलभराव से गुरुग्राम का बुरा हाल है। गुरुग्राम में बारिश की वजह से अंडरपास और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। दो दिन से लगातार लोगों को जगह-जगह सड़कों पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। पानी से भरी सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को कुछ किमी के सफर में घंटों लग रहे हैं। गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर सिटी में भी पूरा इलाका पानी में डूबा है।

    गुरुग्राम के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन और बारिश का सामना करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+