दो बच्‍चे होने के बाद पति के जीजा पर आ गया था पत्‍नी का दिल, लिव इन में रहने लगी तो पति ने किया ऐसा हश्र

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में बीते 18 दिनों के भीतर तीन जगह लाश के टुकड़े मिलने की कडि़यों को जोड़ लिया गया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लाश के टुकड़े एक महिला के थे और हत्‍यारा उसका पति है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका अपने पति को छोड़कर उसके जीजा यानि अपने ननदोई के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी जिसके चलते उसके पति ने उसकी हत्‍या कर दी थी। उसके बाद उसने शव के टुकड़े टुकड़े किए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। मामला चरखी दादरी का है। जानिए पूरी कहानी

दो बच्‍चे होने के बाद ननदोई पर आ गया था दिल

दो बच्‍चे होने के बाद ननदोई पर आ गया था दिल

जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय राजकुमार लकड़ी का कार्य करता है। 2010 में उसकी शादी जालंधर निवासी गीतांजलि के साथ हुई थी। इस शादी से एक लड़का व एक लड़की है। गीतांजलि का कैथल निवासी ननदोई राकेश के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और वह जून 2017 से ननदोई के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लग गई। 13 नवंबर को गीतांजलि सर्दियों के कपड़े व अन्य सामान लेने रोहतक आई हुई थी तो उसका राजकुमार के साथ झगड़ा हो गया। राजकुमार ने गीतांजलि का सिर दिवार पर दे मारा।

शव के किए 7 टुकड़े

शव के किए 7 टुकड़े

पुलिस ने बताया कि ज्यादा चोट लगने से गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई। मारे घबराहट के उसने सारी रात गीतांजलि के शव को घर पर ही रखा। अगले दिन सुबह जब परिवार के सभी सदस्य घर से चले गए तो राजकुमार ने लकड़ी काटने वाले आरे से गीतांजलि के शव के 7 टुकड़े कर दिए। सभी टुकड़ों को अलग-अलग पैक किया। फिर एक टुकड़े को मकड़ौली व दूसरे टुकड़े को पुराना शुगर मिल के नजदीक डाल दिया। बाकी सभी टुकड़ों को जेएलएन नहर में फेंक दिया।

कब-कब मिले टुकड़े और कौन-कौन से हिस्‍से

कब-कब मिले टुकड़े और कौन-कौन से हिस्‍से

बताते चलें कि 23 नवंबर को रोहतक के गांव मकड़ौली में एक महिला का धड़ मिला था। इसके बाद 5 दिसंबर को महिला के पैर चरखी दादरी में मिले थे। हाल ही में 11 दिसंबर को रोहतक में पुराना शुगर मिल के पास भी एक महिला की लाश का घुटनों से ऊपर और बेल्ट से नीचे का पार्ट मिला था। तीन अलग-अलग स्थानों पर मिले टुकड़ों को लेकर पुलिस भी असमंजस में फंसी थी कि आखिर यह क्या माजरा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस असमंजस को दूर कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि शव के सभी टुकड़े एक ही महिला के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+