हरियाणा के करनाल में मस्जिद में घुसकर मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोका, गिराई दीवार

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के नेवल गांव में मस्जिद में नमाज के दौरान तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। वहां के लोगों का कहना है कि नमाज पढ़ने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और मस्जिद के अंदर दीवार गिरा दी गई। यही नहीं, अजान के लिए लगे स्पीकर के तार भी तोड़ दिए गए। मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Haryana: People offering prayers at a mosque in Karnals Newal village allegedly thrashed

बताया जा रहा है कि स्पीकर से अजान की आवाज से गुस्साए करीब 15-20 लोग मस्जिद में घुस गए आए थे और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

नमाज के दौरान अचानक कुछ लोग मस्जिद में घुस आये थे

नमाज के दौरान अचानक कुछ लोग मस्जिद में घुस आये थे

बताया जा रहा है कि घटना के बाद लोगों ने अपनी नमाज बीच में ही छोड़ दी और और इकट्ठा होकर कुंजपुरा पुलिस थाने पहुंच गये। वहां उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि सुबह में नमाज के दौरान अचानक कुछ लोग मस्जिद में घुस आये थे। उन्होंने मस्जिद में घुसते ही गाली गलौच और मारपीट की, इसके बाद एक कच्ची दीवार को गिरा दिया।

अजान की आवाज को लेकर ये विवाद

अजान की आवाज को लेकर ये विवाद

बताया जा रहा है की लाउडस्पीकर पर अजान की आवाज को लेकर ये विवाद पैदा हुआ और उन लोगों ने धमकी दी। इस धमकी के बाद वहां के लोगों में डर है। उनका कहना है कि थोड़ी देर के अजान के दौरान आवाज कम ही होती है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश

धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश

वहीं इसके पीछे गांव के ही कुछ लोगों का हाथ बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि धार्मिक माहौल खराब करने के इरादे से ऐसा किया गया होगा। बता दें कि इस इलाके में काफी समय से मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ था कि इसको लेकर विवाद हो और मारपीट की नौबत आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+