Video: डॉक्टर निकाल रहा था दांत और हरियाणा के मंत्री अनिल विज कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Video: डॉक्टर निकाल रहा था दांत और हरियाणा के मंत्री अनिल विज कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Haryana Minister Anil Vij Video: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री व गृह मंत्री अनिल विज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने दांत निकलवाते हुए, डेंटर चेयर पर बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिख रहे हैं। अनिल विज अपना दांत निकलवाने के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल पहुंचे थे। अनिल विज को अस्पताल में देखते ही पत्रकार वहां पहुंच गए। पत्रकारों के सवालों से घिरे अनिल विज ने डेंटल चेयर पर बैठे कर ही प्रेस वार्ता की।

Recommended Video

    Haryana के Home Minister Anil Vij ने दांत निकलवाते हुए की Press Conference | वनइंडिया हिंदी | *News
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले अनिल विज

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले अनिल विज

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल विज ने कहा, हरियाणा सरकार ने लापता लोगों से संबंधित जांच के लिए एसओपी तैयार की है। उन्होंने कहा, अक्सर बच्चे और बड़े लापता हो जाते थे, इसके लिए हमने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। जिसके परिणाम भी अच्छे मिल ररे हैं। कई परिवारों के खोए हुए बच्चे मिले हैं।

    सरकारी अस्पतालों की अनिल विज ने तारीफ की

    सरकारी अस्पतालों की अनिल विज ने तारीफ की

    अनिल विज ने सिविल अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं पर भी बात की। अनिल विज ने कहा, सरकारी अस्पताल में पूरी सुविधाएं अब दी जा रही हैं। यहां पर सबसे बेहतरीन डॉक्टरों की टीम है, इसलिए उन्हें यहां इलाज करा अच्छा लगता है।

    वीडियो हुआ वायरल

    वीडियो हुआ वायरल

    वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्रकारों ने अनिल विज से अस्पताल में ही सवाल पूछने लगे तो मंत्री ने भी वहीं से बैठकर जवाब दिया। इस वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर एक यूजर ने लिखा, ''स्वास्थ्य व गृहमंत्री अनिल विज को पत्रकारों ने सवालों से घेरा तो डेंटल चेयर पर ही कर डाली प्रेस वार्ता। डॉक्टर अपना काम करते रहे और मंत्री विज ने वहीं दांत निकलवाते हुए डेंटल चेयर पर ही पूरी प्रेस कांफ्रेंस कर दी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+