'उनका विनाश तय है, इसलिए कर रहे ऐसी बातें', राम मंदिर को लेकर अनिल विज ने तेजस्वी को घेरा

Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। उन्होंने तेजस्वी का विनाश निकट बताया है।

अनिल विज ने कहा, ''...वे (तेजस्वी) नष्ट होने वाले हैं, इसलिए उनके मुंह से ऐसी बातें निकल रही हैं। अस्पताल अपनी जगह है और मंदिर का अपना स्थान है...लोग भगवान राम के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।"

Tejashwi-Anil Vij

दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा था कि छोट लगने पर कोई मंदिर नहीं अस्पताल जाता है। उसके इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो (तेजस्वी) बताएं की उन्होंने पिछले डेढ़ साल में कितने अस्पताल बनवाए हैं। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री के बयान को फूहड़ भी बताया था।

यह भी देखें: शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज, भगवान राम को बताया था मांसाहारी

बुधवार को तेजस्वी यादव मधुबनी गए थे। वहां एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, "भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा? वहां उल्टा दान मांग लेंगे. पैर कट जाएगा तो मंदिर जाकर पंडित को दिखाइएगा कि अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाइएगा?"

अब ये राजनीति बिहार से बाहर भी तेज हो रही है। तेजस्वी के बयान पर उन्हें घेरते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ये कहा कि तेजस्वी का अंत निकट है इसलिए उनक मुंह से ऐसी बातें निकल रही हैं।

यह भी देखें: हरियाणा: CM मनोहर लाल का जलवा, ट्विटर X पर फॉलोअर्स हुए 2 मिलियन 30 हजार

जैसा की आप जानते हैं, 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा शासित राज्य है इस वजह से विपक्ष लगातार राम मंदिर को वोट बैंक साधने का जरिया बताती रहती है। इसी कड़ी में तेजस्वी ने ये कहा था कि मंदिरों की जगह अस्पताल बनवाने चाहिए। लोगों को छोट लगने पर अस्पताल की जरुरत होती है मंदिरों की नहीं।

यह भी देखें: Bihar Politics: जेडीयू-आरजेडी में सीटें लगभग तय, कांग्रेस का भी जुगाड़, नीतीश के लिए बड़ा दिल दिखाएंगे लालू?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+