गर्मी की वजह से हरियाणा के स्कूलों की छुट्टियों की अवधि एक हफ्ते बढ़ी
नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के बाद अब हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने भी स्कूलों की छुट्टी की अवधि एक हफ्ते बढ़ा दी है। हरियाणा में अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 7 जुलाई 2019 तक बंद रहेंगे। अब हरियाणा में स्कूल 8 जुलाई को खुलेंगे। हरियाणा के अलावा राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में भी स्कूलों की छुट्टी की अवधि बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद की डीएम ने अब 3 जुलाई को स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं।

ससे पहले दिल्ली सरकार ने प्रचंड गर्मी की स्थिति को देखते हुए शहर के विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने का रविवार को फैसला किया। आठवीं कक्षा तक के विद्यालय आठ जुलाई को खुलेंगे जबकि उससे ऊपर की कक्षाएं सोमवार को निर्धारित समयानुसार से ही खुल जाएंगे। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ''दिल्ली में गर्मी को देखते हुए, कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी आठ जुलाई तक बढ़ाई जा रही है। अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल पहले से तय अनुसार कार्यक्रम के हिसाब से ही खुलेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications