UP School Reopen 2026: 25 जून से खुलेंगे स्कूल, यहां देखें जुलाई का पूरा स्कूल कैलेंडर और छुट्टियों की लिस्ट
UP School Reopen 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 24 जून 2026 तक बढ़ा दी गई थीं। अब राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद और मान्यता प्राप्त विद्यालय 25 जून 2026 से फिर से खुलेंगे, इसलिए अब छात्रों को अपने बैग, किताबें और कॉपियां तैयार कर लें, स्कूल खुलने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी और बच्चे एक बार फिर नियमित रूप से कक्षाओं में पहुंचेंगे।

जुलाई 2026 स्कूल कैलेंडर (संभावित)
- 1 जुलाई - नए सत्र की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां पूरी गति से शुरू।
- 2 से 4 जुलाई - कई विद्यालयों में परीक्षा व मूल्यांकन गतिविधियां, साथ ही UPTET परीक्षा का आयोजन।
- 5 जुलाई (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश।
- 12 जुलाई (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश।
- 19 जुलाई (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश।
- 26 जुलाई (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश।
- जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह - कई जिलों में कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा स्कूल बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है। संबंधित जिला प्रशासन के आदेशों पर नजर रखें।
जुलाई 2026 के प्रमुख अवकाश
- 16 जुलाई - रथ यात्रा (ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात )
- 25 जुलाई - देवशयनी एकादशी
- 29 जुलाई 2026 - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा

रथ यात्रा (16 जुलाई) : रथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख और भव्य उत्सवों में से एक है। यह पर्व भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित होता है। रथ यात्रा का सबसे प्रसिद्ध आयोजन जगन्नाथ मंदिर में होता है, जहां लाखों श्रद्धालु भगवान के विशाल रथों को खींचकर उन्हें मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक ले जाते हैं। मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने और रथ को स्पर्श करने मात्र से भक्तों को पुण्य की प्राप्ति होती है। ओडिशा के अलावा ये गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी रथ यात्रा का विशेष महत्व है। विशेष रूप से कोलकाता और महेश रथ यात्रा में यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। महेश रथ यात्रा को भारत की सबसे पुरानी रथ यात्राओं में से एक माना जाता है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ये जिस दिन शुरू होती है उस दिन इन राज्यो में अवकाश होता है लेकिन यूपी में इस दिन स्कूल नहीं बंद रहेंगे।
देवशयनी एकादशी: देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इसे हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा काल में प्रवेश करते हैं। इसी के साथ चातुर्मास की शुरुआत होती है, जो कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) तक चलता है। देवशयनी एकादशी के दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं तथा सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते हैं। ये भी लोकल अवकाश में आता है, इस दिन कई जिलों के प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी होती है। यूपी में इसकी संभावित छुट्टी है।
गुरु पूर्णिमा / आषाढ़ पूर्णिमा (29 जुलाई 2026)
गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु, शिक्षक और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष पर्व है। यह हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, इसलिए इसे आषाढ़ पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिन्हें वेदों के संकलन और महाभारत की रचना का श्रेय दिया जाता है। इसी कारण गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन भी कई राज्यों में स्कूल कॉलेज बंद रहते हैं। यूपी में इसकी संभावित छुट्टी है।














Click it and Unblock the Notifications