NTA ने जारी किया CUET UG का रिजल्ट, फाइनल आंसर-की से हटाए गए 7 सवाल, आपके स्कोर पर क्या होगा असर?
CUET UG 2026 Results Out: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देशभर के लाखों छात्र अब अपने स्कोर कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए देश की 200 से अधिक केंद्रीय, राज्य, निजी और अन्य भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज के अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही एडमिशन प्रक्रिया का अगला चरण भी शुरू होने जा रहा है। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, वे अब अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी और कोर्स में दाखिले की तैयारी कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: भाई-बहन ने BPSC में गाड़े झंडे! एक ही घर से निकले दो बड़े अफसर, राहुलेंद्र बने SDM, सुमिता को भी मिला बड़ा पद
फाइनल आंसर-की में हटाए गए सात सवाल
रिजल्ट जारी होने से पहले NTA ने फाइनल आंसर-की प्रकाशित की थी। इसमें सात सवालों को हटाने का फैसला लिया गया। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि जिन प्रश्नों को हटाया गया है, उनके पूरे अंक संबंधित उम्मीदवारों को दिए गए हैं। इससे कई छात्रों के स्कोर पर असर पड़ सकता है।
कई चरणों में हुई थी परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई तक किया गया था। हालांकि कुछ केंद्रों पर तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते सभी उम्मीदवार समय पर परीक्षा नहीं दे सके थे। ऐसे छात्रों के लिए 31 मई के अलावा 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके बाद छात्रों से आपत्तियां मांगी गईं और समीक्षा के बाद अंतिम आंसर-की तैयार की गई।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Candidate Activity सेक्शन को खोलें।
- NTA CUET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: 'परीक्षा से ज्यादा पहचान जरूरी', NEET Re Exam में बुर्का पर बवाल, एग्जाम सेंटर से कुलसुम बानो का वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications