फरीदाबाद: ऑटो में गौमांस होने की बात कह किया लहूलुहान, खड़ी देखती रही पुलिस, पीड़ित पर ही मुकदमा

फरीदाबाद: ऑटो में गौमांस होने की बात कह पिटाई, खड़ी देखती रही पुलिस, पीड़ित पर ही मुकदमा

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक युवक को गौरक्षकों ने ऑटो में गाय का मांस होने की बात कह पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। युवक के साथ उसके चार और साथियों को भी बुरी तरह से पीटा गया। पिटाई से जख्मी ऑटो ड्राइवर और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि पास ही में खड़े पुलिसकर्मी देखते रहे लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। घटना फरीदाबाद के बाजड़ी गांव का है। पुलिस ने पीड़ितों पर ही मुदकमा दर्ज कर लिया है जबकि पीटने वाले आराम से घटनास्थल से निकल गए।

ऑटो में गौमांस होने की बात कह पिटाई, खड़ी देखती रही पुलिस

पीड़ित का कहना है कि उसके दोस्त की मीट की दुकान है जिसके लिए वह ऑटो में मीट ले जा रहा था जिसे गौमांस कहते हुए गौरक्षकों ने उसे पीटा। उसका कहना है कि ये गाय का मांस नहीं था। पीटे गए युवक ने रोते हुए कहा कि गाय का मांस होने की बात झूठ है और अगर ये गौमांस निकल जाए मुझे फांसी दे देना। पीड़ितों का कहना है कि गौरक्षकों ने उनसे भारत माता की जय और हनुमान की जय बोलने के लिए कहा और न बोलने पर उन्हें और ज्यादा पीटा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के सामने ही उन्हें पीटा जाता रहा और पुलिस खड़ी होकर देखती रही।

पीड़ित पर ही मुकदमा
मामले में पीड़ित ने तो पुलिस के सामने मारपीट की बात कही ही है, पुलिस ने भी पीटे गए युवकों पर ही गौरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सबसे पहले ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी में गौमांस था या नहीं ताकि पीटे गए युवकों पर कार्रवाई की जा सके। डीसीपी आस्था मोदी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में गौ-तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+