राम रहीम के उपद्रवियों के लिए मनोहर लाल खट्टर ने की शांति की अपील
पंचकूला। यौन शोषण के मामले में गुरमीत राम रहीम के दोषी पाए जाने के बाद फैली हिंसा पर अब हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शांति बनाए रखने की अपील की हैं। खट्टर ने बाबा की भीड़ को शांति बनाए रखने को कहा है और लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है।

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम पर फैसला आने के बाद सिर्फ तीन घंटों की भीतर ही 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उपद्रवियों ने मीडियाकर्मियों पर हमला किया और कई ओबी वैन को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं, पजांब में भी दो रेलवे स्टेशन को बाबा की आवारा भीड़ ने फूंक दिया। जब हालात बेकाबू हुए तो खुद मुख्यमंत्री शांति की अपील करने के लिए बाहर आए।
वही, दिल्ली-एनसीआर में भी हालात को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शांति की अपील की हैं। दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर कहा, 'मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि शांति बनाए रखें'।












Click it and Unblock the Notifications