आंदोलन के बीच किसानों से आज सीधा संवाद करेंगे हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर, ट्वीट कर कही ये बात

आंदोलन के बीच किसानों से आज सीधा संवाद करेंगे हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर, ट्वीट कर कही ये बात

Manohar Lal Khattar News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) रविवार (10 जनवरी) को किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों (Farm Law) के खिलाफ किसान आंदोलन के बीच सीएम खट्टर किसानों से उनकी परेशानियों के बारे में बात करेंगे। सीएम खट्टर ने कहा, ''10 जनवरी को करनाल जिले के गांव कैमला में आयोजित होने जा रही 'किसान महापंचायत' में कृषि कानूनों के संबंध में लोगों से सीधा संवाद करूंगा। आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ें।''

Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ये संवाद गांव कैमला में सुबह 10 बजे से करेंगे, ये गांव करनाल में है। किसान आंदोलन पर सीएम खट्टर कई बार कह चुके हैं कि एमएसपी (MSP) को कोई नुकसान नहीं होगा। मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया को दिए बयान में कई बार कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रणाली को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दिसंबर में दिए अपने एक बयान में ये भी कहा था कि अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को किसी तरह का खतरा होता तो वह राजनीति छोड़ देते।

Recommended Video

    Farmer Protest: Rahul Gandhi ने कृषि कानूनों को लेकर कहा, अब भी वक्त है Modi Ji | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन (Kisan Andolan) 45 दिनों से ज्यादा वक्त से जारी है। किसानों की मांग है कि सरकार तीन नए कृषि कानून को निरस्त कर दें। किसानों और सरकार के बीच इसको लेकर आठ राउंड की बातचीत हो चुकी है। लेकिन फिर भी कोई हल नहीं निकला है। किसानों और सरकारों की अगली बैठक 15 जनवरी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+