हाथों में फरसा लिए रैली में बोले CM खट्टर- गर्दन काट दूंगा तेरी, CONG ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
Recommended Video
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शेयर किया है। इस वीडियो में मनोहर लाल खट्टर एक चुनावी रैली में अपने सहयोगी नेता को धमका रहे हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर खट्टर पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि सूबे में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसें में दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

खट्टर का वीडियो वायरल
सीएम खट्टर की जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनके हाथ में एक फरसा दिखाई दे रहा है, वो कह रहे हैं फरसा दुश्मनों के नाश के लिए है। इसी दौरान उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता उन्हें मुकुट पहनाने की कोशिश करते हैं। इसे खट्टर नाराज हो जाते हैं और गुस्से में बीजेपी नेता को गर्दन काटने की धमकी देते हैं। इस वीडियो में आगे दिख रहा है कि खट्टर नाराज होकर कार्यकर्ता से कहते हैं कि क्या कर रहे हो? क्यों कर रहे हो? गर्दन काट दूंगा तेरी, हटो एक तरफ।
कांग्रेस नेता ने कसा तंज
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शेयर किया है। उन्होंने ट्ववीट करते हुए लिखा कि गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है। खट्टर साहब को गुस्सा क्यों आता है। फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- गर्दन काट दूंगा तेरी। फिर जनता के साथ क्या करोगे?

बीजेपी नेता ने मांगी माफी
वीडियों में बीजेपी नेता अपनी हरकत के लिए खट्टर माफी मांगते दिख रहे हैं। वहीं जन आशीर्वाद रैली में खट्टर बीजेपी नेता को हड़काने के बाद दोबारा जनता को संबोधित करने में जुट जाते हैं। उन्होंने रैली में कहा कि हरियाणा की जनता ने साल 2014 में भारी समर्थन देकर भाजपा की सरकार बनवाई। उनकी सरकार ने पांच सालों में लगातार हर दृष्टि से प्रदेश का विकास किया। गरीब जनता के लिए बहुत से योजनाएं बनाईं।

लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप से हौसले बुलंद
गौरतलब है कि अप्रैल-मई में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हरियाणा की बात करें तो पार्टी को 10 लोकसभा सीटों में से एक में भी जीत नहीं मिली। वहीं बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं विधानसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की थी। लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने के बाद पार्टी का हौसला बुलंद है।












Click it and Unblock the Notifications