हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर को अस्पताल से मिली छुट्टी, सांस में तकलीफ के बाद हुए थे भर्ती
शिमला। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टर उनकी जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिसके चलते उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। इससे पहले, शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिमला पहुंचे थे।

Recommended Video
सीएम मनोहर लाल खट्टर इन दिनों हिमाचल दौरे पर आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी। लेकिन शानिवार सुबह उन्हें अचानक सांस लेने में तकळीफ होने लगी। जिसके बाद उन्हें शिमला के आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। यहां विशेष वार्ड में डॉक्टरों के एक पैनल ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सीएम मनोहर लाल का कोरोना टेस्ट भी हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इसके बाद सीएम मनोहर लाल मेडिकल कॉलेज से बाहर निकले और तबीयत में बेहतरी की बात कही।उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था और डॉक्टरों की सराहना भी की। मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद मनोहर लाल का काफिला राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ के लिए रवाना हो गया। इससे पहले अगस्त में मनोहर लाल खट्टर कोरोना से संक्रमित हो गए थे। दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।












Click it and Unblock the Notifications