CCTV में कैद हुआ नशे में धुत दो लड़कों का खूनी खेल, देखिए खौफनाक VIDEO

आरोप है कि मृतक रमेश के सनी की मां के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते सनी ने बड़ी ही बेदर्दी से रमेश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

सिरसा। पांच दिन पहले यानी कि 21 फरवरी को हरियाणा के सिरसा में एक व्‍यक्ति की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद फैली सनसनी अभी लोगों के दिल से निकली भी नहीं थी कि आज हत्‍या का लाईव वीडियो सामने आ गया है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि जिसकी हत्‍या की गई थी उसका नाम रमेश कुमार था और सिरसा के गर्ग कॉटन के पास वारदात को अंजाम दिया गया था।

CCTV में कैद हुआ नशे में धुत दो लड़कों का खूनी खेल, देखिए खौफनाक VIDEO

हत्‍या को अंजाम देने वाला सन्‍नी खुद बुरी तरह जख्‍मी है जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मृतक रमेश के सनी की मां के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते सनी ने बड़ी ही बेदर्दी से रमेश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी सनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन उसके स्वस्थ होने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब पांच मिनट तक रमेश और सन्‍नी दोनो एक दूसरे के शरीर पर चाकुओं से हमला करते रहे। एक व्यक्ति ने दोनों को छुड़ाने की भी कोशिश की है, मगर सन्नी उसकी तरफ जब चाकू लेकर जाता है तो वह दूर हो जाता है। उसके बाद जब दोनों बुरी तरह घायल होकर खून से लथपथ हो गए। तब पुलिस ने आकर ही दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद रमेश की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+