'राजनीतिक लाभ के लिए हिंदुओं को बांटना चाहती है कांग्रेस', हरियाणा में जीत के बाद PM मोदी

PM Modi on Haryana, Maharashtra Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Chunav 2024) में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी जीत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने कांग्रेस पर पर 'जनता को गुमराह करने' और 'दलित समुदाय के बीच झूठ फैलाने' का आरोप लगाया। आगे कहा कि हरियाणा के लोगों ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और उसके शहरी नक्सल सहयोगियों की नफरत भरी साजिशों का शिकार नहीं होंगे। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में विकास कार्यों पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

PM Narendra Modi

हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस झूठ का पुलिंदा?
प्रधानमंत्री ने हरियाणा में भाजपा की जीत को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, "हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। दो बार सत्ता में रहने के बाद भी लगातार तीसरी बार भाजपा को चुनना ऐतिहासिक है।" उन्होंने कांग्रेस पर झूठ और षड्यंत्र फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने दलितों, किसानों, और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा के लोग भाजपा की योजनाओं पर भरोसा कर रहे हैं।

'कांग्रेस ने दलितों को बरगलाने की कोशिश की'
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में दलित और ओबीसी समुदायों के भाजपा को दिए गए समर्थन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने दलितों और किसानों को भड़काने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा के दलित और किसान भाजपा की योजनाओं से खुश हैं।" उन्होंने कहा कि भाजपा ने एमएसपी और किसान कल्याण योजनाओं के माध्यम से किसानों को फायदा पहुंचाया है।

मेडिकल शिक्षा और मराठी भाषा को दिया गया सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र के युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हमने मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे डॉक्टर बन सकें। अब महाराष्ट्र के छात्र मराठी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई कर पाएंगे, जो एक बड़ा बदलाव है।" इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में मराठी भाषा को "अभिजात भाषा" का दर्जा देने की घोषणा की, जिसे मराठी लोगों द्वारा दशकों से मांगा जा रहा था। पीएम मोदी ने कहा, "जब किसी भाषा को उसका गौरव मिलता है, तो यह केवल शब्दों का नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ी का सम्मान होता है।"

विकास की नई परियोजनाएं
महाराष्ट्र में विकास की गति पर बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में पहले कभी न देखी गई तेज गति से परियोजनाओं को शुरू किया है। उन्होंने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण, शिरडी एयरपोर्ट के विस्तार, और 10 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया। "महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्तर पर कभी भी विकास नहीं हुआ।" उन्होंने ठाणे और मुंबई में 30,000 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस की पिछली सरकारों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के राज में इतनी ही तेज गति से अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार हुआ करता था। हमारी सरकार विकास कर रही है, जबकि कांग्रेस की सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त थीं।" उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद और समाज को बांटने की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को तोड़ने और सत्ता हासिल करने की कोशिश की है। "कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। जितना हिंदू समाज बंटेगा, उतना ही कांग्रेस का फायदा होगा।"

महाराष्ट्र की जनता के लिए संदेश
महाराष्ट्र की जनता से अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को समाज को बांटने की कोशिशों को नाकाम करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरा पक्का विश्वास है कि महाराष्ट्र के लोग भाजपा महायुति के लिए एकजुट होकर मतदान करेंगे और समाज को तोड़ने वाली साजिशों को नाकाम करेंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के विकास कार्यों और कांग्रेस के भ्रष्टाचार व जातिवाद की राजनीति पर केंद्रित था। उन्होंने विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने पर जोर दिया और महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता को भाजपा पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+