Haryana Assembly Election Result 2019: BJP को मिल रहे निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर एक्टर का तंज, कहा-लॉटरी लग गई....

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, किसी भी पार्टी को यहां पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, यहां 90 में से 40 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है लेकिन मैजिक नंबर से 6 कदम दूर है तो वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है, इस वक्त दोनों ही ओर से सरकार बनाने की कोशिशें जारी हैं, ऐसे में खबर आ रही है कि 6 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने का मन बना लिया है, जिनके दम पर एक बार फिर से हरियाणा में कमल खिल सकता है।

कमाल खान ने उड़ाया निर्दलीय विधायकों का मजाक

कमाल खान ने उड़ाया निर्दलीय विधायकों का मजाक

फिलहाल किसी भी बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, सोशल मीडिया से लेकर टीबी डिबेट पर इस बारे में चर्चाएं गर्म हैं तो इसी बीच इस चर्चित विषय पर बड़ी राय रखी है बॉलीवुड के विवादित एक्टर कमाल खान ने, जिन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है।

कमाल खान ने ट्विटर पर कसा तंज

कमाल खान ने ट्विटर पर तंज कसते हुए लिखा है कि लॉटरी तो कभी भी लग सकती है, आज सभी स्वतंत्र विधायक जो हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं, उन्होंने इतनी बड़ी बड़ी लॉटरी जीत ली है कि अब जिंदगी भर पैसों की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ लोगों ने लिखा है कि इन सभी निर्दलीय विधायकों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा हुई है इस दीवाली पर, तो किसी ने लिखा कि पाप दो जगह पर धुल सकते हैं, एक गंगा में और दूसरे भाजपा में।

लोगों ने कमाल खान की ही क्लास लगा दी

तो किसी ने कमाल खान की ही क्लास लगा दी है, उन्होंने लिखा है कि आप तो शांच ही रहिए कम से कम इन निर्दलीय विधायकों को किसी फिल्म का रिव्यू देकर दूध ब्रेड का इंतजाम तो नही करना पड़ेगा, तो किसी ने लिखा कि भाई साहब आप फिल्मों का रिव्यू कर के ही बेइज्जती करवाया करो,अपनी बेइज्जती करवाने के नए तरीके क्यों ढूंढते रहते हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+