हरियाणा के इस एग्जिट पोल में बीजेपी को मिली सबसे कम सीट

नई दिल्ली।हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल्स में राजनीतिक पार्टियों को अलग-अलग सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्‍म होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में सबसे कम सीटें मिलने का अनुमान टीवी9-भारतवर्ष ने जताया है, जबकि बाकी सभी सर्वें में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आने की संभावना जताई गई है।

 Haryana assembly Election Exit poll 2019: TV9-Bharatvarsha Give lowest Seat to BJP in their Exit Poll
हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद News18- Ipsos के एग्जिट पोल में भाजपा को 70-75 सीटें, कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं NDTV-Polostart Exit Polls के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 66 सीटें, हरियाणा में कांग्रेस को केवल 14 सीटों से संतोष करना पड़ा सकता है। जबकि आईएनएलडी और अकाली को दो सीटें मिलती दिख रही हैं।

वहीं टाइम्स नाऊ- सीएनएक्स के एग्जिट में बीजेपी के खाते में 71 सीटें मिलने के संकेत दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 11 और अन्य के खाते में 8 सीटें आने का अंदेशा है। जबकि रिपब्लिक-जन की बात एग्जिट पोल में बीजेपी को 52 से 63 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं कांग्रेस के खाते में 15-19 और अन्य के काते में 12-18 सीटें मिलने के संकेत दिए गए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोस में बीजेपी को सबसे कम सीटें टीवी9-भारतवर्ष ने दिए हैं। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 47 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं कांग्रेस को 23 और अन्य के खाते में 20 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+