अमेरिका में राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे अगले विदेश सचिव, विजय गोखले की लेंगे जगह

नई दिल्ली। कैबिनिट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को अगले विदेश सचिव के नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला अगले विदेश सचिव के रूप में चुने गए हैं वह विजय गोखले की जगह लेंगे। हर्षवर्धन श्रृंगला 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वह अपने बैच के टॉपर भी रहे हैं। गौरतलब है कि अभी के विदेश सचिव विजय गोखले का कार्यकाल 29 जनवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।

Harsh Vardhan Shringla, Indian Ambassador to the USA will be the next Foreign Secretary

विदेश सचिव के पद पर हर्षवर्धन श्रृंगला के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ने यह फैसला किया है। सरकार द्वारा जारी एक सूचना में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विदेश सचिव के लिए अमेरिका में भारत के राजदूत अमेरिका में भारत के राजदूत को चुना है। 29 जनवरी को वह विजय गोखले की जगह लेंगे।

बता दें कि पिछले 35 साल में हर्षवर्धन श्रृंगला कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं वह बांग्लादेश और थाइलैंड में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं। हर्ष वर्धन श्रृंगला दक्षिण अफ्रीका, इजरायल, और वियतनाम में भी भारत सरकार की तरफ से महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए जा चुके हैं। वह पड़ोसी देशों के संबंधों की अच्छी समझ रखते हैं। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अंकारा, कोलंबो, वॉशिंगटन और लंदन के दूतावासों में कर्यरत राजदूतों के कार्यकाल अगले कुछ महीनों में समाप्त हो रहा है या वह रिटायर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अगले 5 दिन देश के इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, कोहरे में भी होगा इजाफा, बढ़ेगी ठंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+