'चक दे फट्टे इंडिया...', जब मिस यूनिवर्स बनने के बाद बोलीं भारत की बेटी हरनाज कौर संधू, देखें Video

'चक दे फट्टे इंडिया...', जब मिस यूनिवर्स बनने के बाद बोलीं भारत की बेटी हरनाज कौर संधू, देखें Video

नई दिल्ली, 13 दिसंबर: भारत की हरनाज कौर संधू ने 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इजराइल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत लाकर हरनाज कौर संधू ने देश को गौरवान्वित किया है। पूर्व मिस यूनिवर्स मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने भारत की बेटी हरनाज कौर संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का क्राउन पहनाया। मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनने के बाद हरनाज को अपने साथी प्रतियोगियों के साथ मंच पर जश्न मनाते देखा जा सकता है। भारत की जीत पर गर्व जताते हुए हरनाज कहती है, ''चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे...।'' जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन दो देशों को पछाड़ मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज कौर

इन दो देशों को पछाड़ मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज कौर

हरनाज कौर ने मिस पराग्वे और मिस साउथ अफ्रीका को फाइनल राउंड में पछाड़ कर मिस यूनिवर्स बनी हैं। मिस पराग्वे फर्स्ट रनर अप रही थीं और र सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका रही थीं। फाइनल राउंड के दौरान टॉप 3 फाइनलिस्ट से पूछा गया था, "आज के दबावों से निपटने के लिए युवा महिलाओं को आप क्या सलाह देंगी।''

'मुझे खुद पर विश्वास था, इसलिए मैं यहां हूं...'

'मुझे खुद पर विश्वास था, इसलिए मैं यहां हूं...'

युवा महिलाओं को सलाह देने वाले फाइनल सवाल के जवाब में हरनाज कौर संधू ने कहा, '' मुझे लगता है कि आज के युवाओं का सबसे बड़ा दबाव खुद पर विश्वास करने का है। आपको पता होना चाहिए कि आप सबसे खास हैं और आपका विश्वास ही आपको सबसे सुंदर बनाता है। अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें। और आइए दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करते हैं। मुझे लगता है कि आपको यही समझने की जरूरत है। बाहर आओ, अपने लिए बोलो, क्योंकि तुम अपने जीवन के मालिक हो। तुम अपनी आवाज हो। मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं। धन्यवाद।"

21 साल बाद भारत को मिला मिस यूनिवर्स का टाइटल

21 साल बाद भारत को मिला मिस यूनिवर्स का टाइटल

2000 में लारा दत्ता के खिताब जीतने के दो दशक बाद 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 21 वर्षीय हरनाज संधू ये ताज भारत लेकर आई हैं। हरनाज संधू ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। जैसे ही उनके नाम को विजेता घोषित किया गया, हरनाज खुशी के आंसू छलक पड़े। चंडीगढ़ की रहने वाली 21 साल की हरनाज एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनकी दो पंजाबी फिल्में 2022 में रिलीज होने वाली हैं।

80 प्रतियोगि को हरनाज संधू ने छोड़ा पीछे

80 प्रतियोगि को हरनाज संधू ने छोड़ा पीछे

भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2021 में लगभग 80 प्रतियोगियों के टॉप पर रहीं। हरनाज संधू ने प्रतिष्ठित खिताब का दावा करने के लिए विभिन्न देशों और क्षेत्रों के 79 अन्य प्रतियोगियों को हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+