'राजनीति नहीं, सामाजिक उत्थान के लिए हो Caste Census', जाति जनगणना को लेकर RSS का रिएक्शन
Caste Census: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ी बात कही है। केरल में आरएसस की बैठक के अंतिम दिन संगठन के प्रचार प्रभारी सुनील अम्बेकर ने कहा कि सभी कल्याणकारी गतिविधियों के लिए, विशेष रूप से ऐसे समुदायों या जातियों को लोग जो पिछड़ रहे हैं, उनके लिए जातिगत जनगणना का महत्व है। सरकार को भी आंकड़ों की जरूरत होती है, ऐसे में यह (जातिगत जनगणना) उन समुदायों और जातियों के कल्याण के लिए ही होनी चाहिए जो वास्तव में पिछड़े हैं।
जातिगत जनगणना को लेकर विपक्ष केंद्र को लगातार निशाने पर ले रहा है। इस बीच बीजेपी के मातृ संगठन आरएसएस ने विपक्ष को निशाने पर लिया है। इस बीच आरएसस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ऐसे समय में जब विपक्ष ने जाति जनगणना को एक प्रमुख मुद्दे के रूप में अपनाया है, आरएसएस ने सोमवार को इसके लिए अपने समर्थन का संकेत दिया, साथ ही कहा कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक या चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
आरएसएस संगठन प्रचार प्रभारी सुनील अम्बेकर ने कहा, "एक हिंदू समाज के रूप में, जाति और जाति संबंध संवेदनशील मुद्दे हैं। यह हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसलिए, इसे बहुत संवेदनशीलता से निपटाया जाना चाहिए न कि चुनाव या चुनावी प्रथाओं और राजनीति के आधार पर।"












Click it and Unblock the Notifications