Harley Davidson बाइक को कार ने मारी टक्कर, यमुना में गिरा शख्स
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार-रविवार देर रात एक कार ने Harley Davidson बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक यमुना में गिर गया। हार्ले डेविडसन बाइक चालक के साथ ये हादसा डीएनडी फ्लाईवे पर हुआ। Harley Davidson बाइक सवार का नाम अंशुमान पुरी बताया जा रहा है और दक्षिण दिल्ली में सरिता विहार का रहने वाला है।

कार लाल रंग की टोयोटा ईटीओस लिवा ने मारी टक्कर
बाइक को टक्कर मारने वाली कार लाल रंग की टोयोटा ईटीओस लिवा है, इस हादसे के बाद कार का आगे का बोन्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि कार क्षतिग्रस्त बाइक की टक्कर लगने से हुई या कहीं और भी कार की टक्कर लगी है।
750 सीसी की काले रंग की हार्ले डेविडसन बाइक सड़क पर गिर गई
750 सीसी की काले रंग की हार्ले डेविडसन बाइक टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर गई। डीएनडी के सड़क किनारे लगी सड़क रैलिंग के पास गिरी मिली। हाईवे से हादसे के समय और भी कई वाहन गुजर रहे थे। हादसे के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

अंशुमान पुरी की की खबर नहीं लग पाई है
हादसे की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और डीएडी स्फॉट मौके पर पहुंचे। सभी ने बाइक चालक को ढूढने का प्रयास किया लेकिन घंटों को तलाश के बाद भी अंशुमान पुरी की की खबर नहीं लग पाई।












Click it and Unblock the Notifications