पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे 65 साल की उम्र में करने जा रहे दूसरी शादी, बदला अपना धर्म

नई दिल्ली: देश के जाने-माने वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। अब 65 साल की उम्र में वो दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 28 अक्टूबर को साल्वे अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। ये शादी ईसाई धर्म के रीति-रिवाज के तहत होगी, जिस वजह से साल्वे ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया है।

Recommended Video

    Harish Salve दोस्त caroline से इसी हफ्ते रचाएंगे दूसरी शादी | वनइंडिया हिंदी
    पहली पत्नी से दो बेटियां

    पहली पत्नी से दो बेटियां

    एक रिपोर्ट के मुताबिक साल्वे ने हाल ही में अपना 38 साल का रिश्ता मीनाक्षी साल्वे से तोड़ लिया था। बाद में कानूनी रूप से दोनों ने एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए। उनकी दो बेटियां हैं। साल्वे की तरह कैरोलिन की भी ये दूसरी शादी है और उनके भी पहले से संतान हैं। 28 अक्टूबर को लंदन स्थित चर्च में दोनों शादी करेंगे। साल्वे की नई पत्नी की उम्र करीब 55 साल हैं, वो पेशे से कलाकार हैं।

    ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल हैं साल्वे

    ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल हैं साल्वे

    हरीश साल्वे और कैरोलिन की मुलाकात एक प्रदर्शनी के दौरान हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए। साल्वे ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल भी हैं, जिस वजह से वो लंदन में काफी वक्त बिताते हैं। अपनी होने वाली पत्नी के लिए उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। पिछले दो सालों से वो नियमित रूप से कैरोलिन के साथ चर्चा जाते हैं। अब कैरोलिन के धर्म के मुताबिक साल्वे शादी करेंगे।

    जब 1 रुपये में लड़ा था केस

    जब 1 रुपये में लड़ा था केस

    हरीश साल्वे और मौजूदा वक्त में चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने नागपुर में एक साथ पढ़ाई की। इसके बाद जस्टिस बोबडे बॉम्बे हाईकोर्ट चले गए और वहां पर जज बने, जबकि हरीश साल्वे दिल्ली आ गए और सॉलिसिटर जनरल के रूप में सेवाएं दीं। फेसबुक का केस हो या फिर कुलभूषण जाधव का साल्वे ने कोर्ट में हमेशा अपना लोहा मनवाया है। भारत की पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के निवेदन पर साल्वे ने पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस लड़ा था। इसके लिए सिर्फ उन्होंने एक रुपये की फीस ली थी। साल्वे टाटा, अंबानी जैसे उद्योगपतियों के लिए भी केस लड़ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+