हरीश रावत के खिलाफ CBI ने दर्ज की एफआईआर, पूर्व सीएम ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही है। सीबीआई ने कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में रावत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद हरीश रावत ने कहा कि मुझे सिर्फ एफआईआर की कॉपी मिली है। मेरी कानूनी सलाहकार टीम इस एफआईआर का अध्ययन कर रही है।

Harish Rawat says I have just received the FIR copy, my legal team is studying it

मार्च 2016 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। इसके बाद से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और 31 मार्च 2016 को राज्यपाल की संस्तुति से हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई। सीबीआई ने 20 सितंबर को उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ शुरू की गई प्रारंभिक जांच की स्थिति रिपोर्ट को एक सीलबंद लिफाफे में सौंप दिया था।

मामले की सुनवाई कर रही नैनीताल हाईकोर्ट ने मामले को अलग पीठ में स्थानांतरित कर दिया है। सीबीआई ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। नैनीताल हाईकोर्ट ने हरीश रावत के स्टिंग मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की छूट दे दी थी अब सीबीआई ने कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में रावत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+