हरिद्वार में भूत ने किया इंजीनियरिग स्टूडेंट को प्रेग्नेंट, जुड़वा बच्चे होते ही गायब
हरिद्वार। अबतक तो आपने यही सुना होगा कि प्रेग्नेंट महिलाओं पर भूत या प्रेत खासा आकर्षित होते हैं मगर क्या आपने कभी ये सुना है कि भूत ने किसी महिला को प्रेग्नेंट कर दिया। यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवती ने हरिद्वार पुलिस से शिकायत की है कि एक साये ने उसे प्रेग्नेंट कर दिया और उसके जुड़वा बच्चे हुए। हैरान करने वाली बात ये है कि वो जुड़वा बच्चे अब गायब हो गये है और उसने गुहार लगाई है कि पुलिस उसके बच्चों को ढूंढ कर लाए।

युवती की उम्र लगभग 26 साल है। उसने पुलिस को बताया कि वो बीएड कर चुकी है और अब इंजीनियरिंग की स्टूडेंट है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। युवती से छुटकारा पाने के लिए पुलिस ने उससे कहा कि उसकी शिकायत दर्ज हो गई है अब वह उसके बच्चों को ढूंढ निकालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications