Uttarakhand News : कुंभ मेला-2027 दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें सभी कार्यों को समय पर, उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने, बेहतर परिवहन, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर दिया गया है, जिसमें तीसरे पक्ष के ऑडिट और महिलाओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए समावेशी योजना शामिल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और लिए गए निर्णयों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
मेला नियंत्रण भवन में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई और वर्तमान कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य अक्टूबर तक पूरे कर लिए जाएं। स्थायी कार्यों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि अस्थायी कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। जोन और सेक्टर स्तर की तैयारियों को तय लक्ष्यों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करने तथा निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए।
परिवहन और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्गों की पहचान करने के निर्देश दिए। संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्नान, आवागमन और ठहराव की व्यापक योजना तैयार करने को कहा गया। महिलाओं और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेने की बात कही गई। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए बोट और बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए साधु-संतों, अखाड़ों, जनप्रतिनिधियों और धार्मिक संगठनों का सहयोग लिया जाए तथा उनके सुझावों को महत्व दिया जाए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन प्रबंध और रेस्क्यू टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्थायी कार्यों की समीक्षा में कुंभ क्षेत्र के सभी पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराने और आवश्यक मरम्मत समय पर पूर्ण करने को कहा गया। गंगा घाटों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग और फिसलन-रोधी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर गंग नहर के क्लोजर के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया। कुंभ प्रारंभ होने से पूर्व सभी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के निर्देश भी दिए गए।
भूमि प्रबंधन और आवंटन प्रक्रिया की निगरानी के लिए मेलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षण करने और क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और तैयारियों की जानकारी












Click it and Unblock the Notifications