Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नरेश अग्रवाल के कार्यक्रम में लोगों को खाने के डिब्बे में बांटी गई शराब की बोतल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने राज्यसभा के भीतर देवी देवताओं का अपमान किया था। उन्होंने कहा था कि व्हिस्की में विष्णु बसें, रम में श्रीराम, जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान, सियावर रामचंद्र की जय। ताजा मामला सामने आया है कि नरेंश अग्रवाल के कार्यक्रम में लोगों को जो खाने का पैकेट बांटा गया है उसमे शराब की बोतलें भी बांटी गई है। कार्यक्रम के दौरान जो खाने का डिब्बा लोगों में बांटा गया है उसमे शराब की बोतलें देखी जा सकती हैं।

Liquor

दरअसल हरदोई के एक मंदिर में आयोजित पासी समाज के सम्मेलन के बाद लोगों को खाने का पैकेट बांटा गया, जिसमे खाने के साथ शराब की बोतल भी रखी गई थी। खाने के डिब्बे में रखी शराब की बोतल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल विवादों में आ गए हैं। गौर करने वाली बात है कि नरेश अग्रवाल भाजपा के नेता है और इससे पहले वह सपा के नेता थे।

यह कार्यक्रम हरदोई के श्रवण देवी मंदिर के मैदान में आयोजित किया गया था, जिसमे हरदोई सदर रसे विधायक नितिन अग्रवाल और नरेश अग्रवाल शामिल हुए थे। खाने के डिब्बे में पूड़ी सब्जी और शराब की बोतल रखी गई थी। मंदिर के भीतर जिस तरह से लोगों को शराब बांटी गई है उसके बाद हर तरफ नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल की आलोचना हो रही है। घटना सामने आने के बाद सदर भाजपा सांसद अंशुल वर्मान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को शिकायती पत्र लिखा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+