आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पटेल विधायकों से मुलाकात करेंगे हार्दिक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हाथ में लोडेड रिवॉल्वर लेकर महंगी-मंहगी गाडि़यों में बैठ पटेल आरक्षण के लिए आंदोलन छेड़ने वाले नेता हार्दिक पटेल कल यानी शुक्रवार को पटेल समुदाय के विधायकों से मुलाकात करेंगे। हार्दिक पटेल की यह मुलाकात इसलिए है कि वो आरक्षण मुद्दा को लेकर अपने समुदाय के विधायकों के स्टैंड को जानना चाहते हैं। देखें वीडियो: विदेशी लड़की संग अश्लील हरकत करते हार्दिक पटेल

हार्दिक मुलाकात का यह सिलसिला अहमदाबाद से शुरु करेंगे। हार्दिक ने कहा कि वो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विधायकों से मिलेंगे। जो विधायक समर्थन में होगा उसे गुलाब का फूल दिया जायेगा। हार्दिक ने कहा कि इस मीटिंग की वीडियोग्राफी करायी जाएगी। आपको बताते चलें कि 182 विधानसभा सीट वाली गुजरात विधानसभा में 35 विधायक पटेल समुदाय से हैं।












Click it and Unblock the Notifications