'भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस के विधायकों को जनता को चप्पल से पीटना चाहिए'

नई दिल्ली। गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव से पहले एक बार फिर से खलबली मच गई है। विधायकों का दल-बदल फिर से शुरू हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के एक के बाद एक तीन विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। इस बीच कांग्रेस के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ऐसे विधायकों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है, जो कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है। हार्दिक पटेल ने कहा कि मैं मानू हूं कि जो लोग जनता के साथ द्रोह कर के, पैसों के लालच में, साम-दाम-दंड-भेद की वजह से गए हैं, ऐसे लोगों को जनता को अब चप्पलों से पीटना चाहिए।

hardik patel

वहीं कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को बचाने की कवायद में जुट गई है। पार्टी ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट में ठहराना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बीच राजकोट के नील सिटी रिजॉर्ट के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिजॉर्ट के मालिक के खिलाफ एफआईआर के बाद कांग्रेस के नेता धरने पर बैठ गए हैँ। रिजॉर्ट के मालिक के खिलाफ एफआईआर के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि चार दिन पहले अहमदाबाद के मेयर ने यहां आम उत्सव में हिस्सा लिया था, उस वक्त कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई, यह सिर्फ इसलिए किया गया है क्योंकि हम जनता की आवाज को उठा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, विपक्षी दल द्वारा अपने 65 विधायकों को अलग-अलग जोन में भेजा जा चुका है। जिनमें से उत्तरी क्षेत्र के 21 विधायकों को अम्बाजी रिजॉर्ट में भेजा गया है। इसी तरह सामूहिक रूप से सभी विधायकों को ठहराया जा रहा है। साथ ही हर जोन की जिम्मेदारी कांग्रेस के बड़े नेताओं को सौंपी गई है। पार्टी के इस फैसले से संगठन की आंतरिक कलह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जैसा कि, कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद पार्टी ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। जबकि, बीजेपी आरोपों को नकार रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+