हार्दिक पटेल बोले राहुल मेरे नेता नहीं, प्रियंका गांधी के बारे में कही ये बात

नई दिल्लीः गुजरात पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि वो राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मानते हैं। साथ ही हार्दिक पटेल ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की वकालत की है। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति हार्दिक पटेल ने अगला लोकसभा चुनाव भी न लड़ने की घोषणा की है।

Hardik Patel says Rahul Gandhi is not my leader, want Priyanka to join politics

एक समारोह में बोलते हुए हार्दिक पटेल ने कहा- 'मैं राहुल गांधी को व्यक्तिगत स्तर पर पसंद करता हूं लेकिन मैं उन्हें नेता नहीं मानता क्योंकि वह मेरे नेता नहीं हैं।'बता दें, हार्दिक पटेल गुजरात के पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण कर रहे थे।

पिछले साल दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया था।

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के सवाल पर हार्दिक पटेल का कहना है कि गांधी के परिवार के पास राजनीति का अच्छा अनुभव है, ऐसे में अगर प्रियंका राजनीति में आती हैं तो जनता को उस राजनीतिक अनुभव का फायदा होगा।

हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर अच्छे लोग राजनीति में नहीं आएंगे तो फिर राजनीति में खराब लोग ही मनमर्जी से काम करते रहेंगे।

गुजरात चुनाव के बारे में बोलते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका समर्थन किया होता तो गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की सीटों की संख्या 60 होती।

हार्दिक पटेल का कहना है कि '' गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के प्रतिनिधियों की पूरी संख्या देखकर खुशी होती है. अब वे गुजरात के लोगों की आवाज पूरे विश्वास के साथ उठा रहे हैं।''

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा विधायक पर एफआईआर, गाड़ी सीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+