सेक्स सीडी के बाद DNA को लेकर राजनीतिक गलियारों में छाए हार्दिक पटेल
बीजेपी नेता मनसुख मांडाविय ने गोहिल के बयान की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा है कि हार्दिक पटेल की की सरदार पटेल से तुलना लौह पुरुष, गुजरात और देश का अपमान है।
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान डीएनए का मुद्दा खूब उछला था अब उसी डीएनए की एंट्री गुजरात विधानसभा चुनाव में हो गई है। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी का सामना करने में हार्दिक का सतत् और सही रुख दर्शाता है कि उनमें 'सरदार पटेल का डीएनए' है, जिसे अंग्रेजों द्वारा तोड़ा या दबाया नहीं जा सका। सोशल मीडिया पर पाटीदार नेता का सेक्स क्लिप आने के बाद उन्होंने कहा था कि हार्दिक पटेल अपने समुदाय के खिलाफ अन्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे अमित शाह के करोड़ों रुपये से भी नहीं खरीदा जा सका और महीनों जेल में बंद रखे जाने के बावजूद उसे नहीं तोड़ा जा सका।

'हार्दिक के अंदर सरदार का DNA'
गुजरात कांग्रेस के एक नेता के इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया है। पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल में सरदार पटेल जैसा डीएनए है। बीजेपी ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि तुलना करना स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान है जिन्हें लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।सरदार पटेल के एक रिश्तेदार ने भी कहा कि दोनों की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए काम किया जबकि हार्दिक बांटने का काम कर रहे हैं।

बीजेपी ने की निंदा
बीजेपी नेता मनसुख मांडाविय ने गोहिल के बयान की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा है कि हार्दिक पटेल की की सरदार पटेल से तुलना लौह पुरुष, गुजरात और देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह कहना कि एक व्यक्ति जो इस तरह के शर्मनाक हरकत (सेक्स क्लिप) में पकड़ा गया है, उसमें सरदार पटेल का डीएनए है, तो यह उनका अपमान है। कांग्रेस में सरदार पटेल का अपमान करने की परम्परा रही है और यह गुजरात के साथ ही देश का भी अपमान है।

सरदार पटेल के प्रपौत्र ने कहा बकवास
सरदार पटेल के प्रपौत्र समीर पटेल ने भी गोहिल की टिप्पणी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कहा कि यह कहना बकवास है कि हार्दिक पटेल में सरदार पटेल का डीएनए है क्योंकि सरदार पटेल ने देश को जोडऩे का काम किया था जबकि हार्दिक देश को बांट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications